फोटो-11- पाही गांव में बनकर तैयार हो रहा डिग्री कालेज। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पिछले सात वर्षों से निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय पाही के लिए बुन्देली सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। बताया कि महाविद्यालय शुरू होने से हजारों क्षेत्रीय छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ होगा। साथ ही मुख्यमंत्री से जिले में पूरी हो चुकी योजनाओं का शुभारंभ जल्द करने की मांग की है।
बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2014-15 में मुख्यालय के नजदीक पाही ग्राम पंचायत में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था। महाविद्यालय निर्माण के लिए 7.84 करोड़ का स्टीमेट बना। जब निर्माण कार्य लंबा खिंचा तो रिवाइज स्टीमेट में इसकी लागत 11.70 करोड़ हो गई। अभी तक शासन से निर्माण निगम को 6.75 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। इस बजट से मुख्य भवन की 10 कक्षाएं, एक कंप्यूटर हाल, एक लाइब्रेरी, 4 ऑफि स रूम और 4 लैब बन चुकी हैं। (संवाद)