भरतकूप(चित्रकूट)। भरतकूप क्षेत्र के कोरारी गोड़ा गांव के जंगल में सहित मड़फा के जंगल में तीसरे दिन शनिवार को भी आग जारी रही। पर वन विभाग का दावा है कि सभी स्थानों पर आग पर नियंत्रण हो गया है।
ज्ञात हो कि भरतकूप थाना क्षेत्र के कोरारी गोड़ा गांव से सटे जंगल में शुक्रवार को आग लग गई थी, जो जारी है। जहां पहाड़ के ऊपर धुआं देखा जा रहा है। भरतकूप क्षेत्र के ही मड़फा के जंगल में भी आग झुलस रही है। जिससे पेड़ पौधे सहित झाड़ झंकार जल रहे है। 2 मई को होने वाली पंचायत मतगणना के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों की ड्यूटी लगाने व सैनिटाजेशन के छिड़काव करने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे आग बुझाने का कार्य प्रभावित है। हालांकि जिस स्थान पर आग लग जाती है सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझा रही है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि इस समय सभी स्थानों पर आग पर नियंत्रण हो गया है। (संवाद)