चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमण ने शनिवार को सभी रिकार्ड तोड़ दिए। एक ही दिन में सर्वाधिक 226 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें जिला जेल रगौली के छह बंदी शामिल हैं। जबकि कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है। जिले में अब मृतकों की संख्या 48 हो गई है। राहत की बात यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 192 स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 1584 हैं।
प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि 2079 लोगों की जांच में 226 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मई के पहले ही दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो सौ से अधिक मिली है। (संवाद)