फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गौरी यादव गैंग का इनामी सदस्य दबोचा गया

विज्ञापन
फोटो-8- पकड़ा गया डाकू भल्ला यादव। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे पडमनिया तालाब के पास मंगलवार को भोर में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर डाकू गौरी यादव गैंग के इनामी सदस्य को दबोच लिया है। पांच हजार रुपये के इनामी डाकू भालचंद्र भल्ला यादव के पास से एक देशी राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर अपहरण, फिरौती व मारपीट करने के छह से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर मझगवां व नयागांव थाना पुलिस को एलर्ट किया गया। बताया गया कि डाकू गौरी यादव गैंग के कुछ सदस्यों की चहलपहल है। देर रात पुलिस टीमों ने सती अनुसुईया के जंगल, अमरावती से लेकर बगदरा घाटी व पडमनिया तालाब की ओर घेराबंदी की। मंगलवार को भोर में मझगवंा मप्र थाना क्षेत्र के पडमनिया तालाब की ओर राइफल लेकर जाते एक व्यक्ति दिखा तो उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भालचंद्र भल्ला यादव बताया। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है।
इस अभियान में एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, एसडीओपी जीएस अहिवारा, थाना प्रभारी मझगवां ओपी सिंह व नयागांव प्रभारी आरबी त्रिपाठी शामिल रहे। पकड़ा गया डाकू भालचंद्र डकैत और गौरी यादव आपस मे चचेरे साला बहनोई है। इसी रिश्तेदारी के चलते आरोपी कई सालों से डकैत गौरी यादव के संपर्क में है। जब भी जंगल से लगे गांव पडमनिया, साडा, उंचामारए, थरपहाड, मलगोसा आदि गांवों मे ठेकेदारों का काम, बीडी पत्ती, रोड निर्माण, जंगल विभागों के काम आदि चलने पर यह डकैत गौरी यादव को सूचना देता था। अपने क्षेत्र मे बुलाकर उसको खाना पीना देकर संरक्षण देता था। 21 मई 2020 को भालचंद्र यादव ने डाकू गौरी यादव गैंग के साथ मिलकर ग्राम जिल्लहा में रात को सौखीलाल कोरी व 2 अन्य लोगों को पकड़ कर लाठी डंडे से मारापीटा था और रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें