फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में पांच ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो-=2- मुख्यालय के शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करते प्रभास महासंघ के कार्य? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। संत गाडगे महराज की जयंती पर प्रभास महासंघ व राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ की ओर से शहर के मिशन रोड स्थित शहीद पार्क में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें पांच महादानियों ने रक्तदान दिया। शिविर स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रक्दान शिविर का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता ने करते हुए कहा कि रक्तदान करना महादान है। इस कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वालों में त्रिवेणी प्रसाद यादव, सुभाष सोनी, भुवन पांडेय , श्यामा चरण गुप्ता व शिवबाबू सोनी ने किया।
इस मौके पर प्रभास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवलेश विराग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना आनंद, जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद, गया प्रसाद बौद्ध, कैलाश बौद्ध, लवकुुश केसरवानी आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शैलेंद्र सिंह, अजय सिंह, शंकर दीन, प्रमेंद्र सिंह, सुजीत कुमार व प्रमोद कुमार ने सहयोग किया। उधर, चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ने संत शिरोमणि समाज सुधारक गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर 145वी जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि संत गाडगे कहा करते थे मेरी जहां मृत्यु हो जाए वहीं पर मेरा अंतिम संस्कार कर देना। मेरी मूर्ति मेरी समाधि मेरा स्मारक मंदिर नहीं बनाना। मैंने जो कार्य किया है वही मेरा सच्चाई स्मारक है। इस अवसर पर जिला महासचिव फराज खान, सत्यनारायण पटेल, कुबेर निषाद, मो गुलाब खा, रामचंद्र वर्मा, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें