चित्रकूट। पहाड़ी थानाक्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में कांग्रेस नेता अशोक कुमार व उसके भतीजे शुभम की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पिता- पुत्र पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी कमलेश रैकवार व पुत्र राहुल जेल में बंद हैं। दोनों पर गैंगस्टर की भी धारा बढ़ाई गई है। गौरतलब है है कि 29 दिसंबर 2020 की रात को इन दोनों ने मिलकर कांग्रेस नेता व उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या की थी। (संवाद)