मानिकपुर(चित्रकूट)। पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र के साथ लगने वाले दस रुपये के स्टांप की कालाबाजारी गुरुवार को रही। मानिकपुर व सदर ब्लाक क्षेत्र के कचहरी व तहसील परिसर में दस रुपये का स्टांप 100 रुपये तक बिका।
मजबूरी में कई प्रत्याशियों ने सौ रुपये के ही स्टांप में हलफनामा देकर काम चलाया। इसको लेकर कई प्रत्याशियों व प्रस्तावकों की स्टांप विक्र्रेताओं से विवाद भी हुआ। इस संबंध में एडीएम जीपी सिंह का कहना है कि मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। (संवाद)