फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अढ़तियों का धान न खरीदें केन्द्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। उप जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने सोमवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति राजापुर धान केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि दुकानदारों से धान की खरीद न करें। पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदें और उन्हें बेवजह परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि इस केंद्र में अभी तक 19 हजार 757 कुंतल धान की खरीदारी हो चुकी है। खरीद के 15 दिन शेष रहने के कारण किसान जल्दबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होनें किसानों को आश्वासन दिया है कि जिस किसान का पंजीकरण और टोकन मिल गया है उसके धान की खरीदारी सरकारी क्त्रस्य केन्द्रों में होगी। एसडीएम ने क्रय केंद्र के प्रभारी योगेन्द्र त्रिपाठी को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी आढ़ती के धान की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं की जायेगी और यदि किसी की खरीदारी की शिकायत मिलती है तो केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें