चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ एक युवक ने तमंचे लगाकर छेड़खानी की। जबरन शादी करने की किशोर से सहमति ली। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो उल्टे ही डरा धमकाकर भगाने का प्रयास किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)