मानिकपुर/बरगढ़(चित्रकूट)। रानीपुर कल्याणगढ़ व निही चिरैया के जंगलों से लेकर ददरी व मारकुंडी वन क्षेत्र में तेजी से फैल रही आग पर पूरी तरह से नियंत्रित करने का दावा वन विभाग की ओर से किया गया है। सोमवार को चमरौंहा से लेकर मारकुंडी के जंगल के आसपास रहने वाले बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि आग तो सुलग रही है। इसे जल्द ही नियंत्रण करना होगा।
रानीपुर वन्यजीव बिहार क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद व बरगढ़ रेंजर अभय कुमार ने बताया कि दोनों क्षेत्र के रानीपुर, गिदुरहा, निही चिरैया, मारकुंडी रेंज के कल्याणपुर वीट के जंगल में लगी आग को काबू कर लिया गया है। (संवाद)