फोटो-6- रामनगर के करौंदी गांव में किसान चौपाल के दौरान मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेतागण। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
रामनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अपील पर ब्लाक रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी कला में ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर खंगार की अध्यक्षता में किसान चौपाल हुई। इसमें सचिव/जिला प्रभारी अखिलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए हितकारी नहीं है। केवल उद्योपतियों पूंजीपतियों के लिए हैं। कहा कि इस समय कमरतोड़ महंगाई देश में है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।
महंगाई को लेकर जो लोग हल्ला करते थे, सत्ता में आते ही महंगाई को भूल गए। जनता से किए वादे भुला दिया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला व जिला उपाध्यक्ष ने करौंदी ग्रामसभा में नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों व महिला सशक्तिकरण के रूप में कार्य करने पर माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला सचिव भगवानदीन समदरिया, चुनमुन यादव, श्याम लाल सिंह, भोला नामदेव, हरि नारायण राजपूत, रामबालक गुप्ता, देवनारायण विश्वकर्मा, नन्हेलाल पाल आदि किसान मौजूद रहे। (संवाद)