चित्रकूट। जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी कोरोना से एक की मौत हो गई। जबकि 100 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं पहले से पॉजिटिव मरीजों में 8 की अस्पताल से छुट्टी हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 666 हो गई है। इसमें मानिकपुर, भौंरी, सीतापुर, शिवरामपुर, भरतकूप, छीबों के मरीज शामिल हैं।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुल 1306 लोगों की जांच में 100 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या 2907 हो गई है। 8 के स्वस्थ्य होने के कारण एक्टिव केस 666 हैं। जिले के बरगढ़ क्षेत्र के निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। जिले में मृतकों की संख्या 17 हो गई है। सीएमओ केअनुसार यह मरीज बलरामपुर में पाजिटिव हुआ था। इसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई हैं