फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में देवी मां की स्थापना

विज्ञापन
फोटो - 16- नवरात्र के पहले दिन कालीदेवी मंदिर परिसर में बाहर स्थापति मूर्ति की पूजाकरते भक्तग। संवा - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र मास की नवदुर्गा के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। किसी ने नारियल अर्पित किया तो किसी ने फूल। मंगलवार को शहर के झारखंडी माता, काली देवी मंदिर शंकर बाजार, पुरानी बाजार व नई बाजार, बंधोइन मंदिर, असावर माता मंदिर लालापुर समेत जिले के विभिन्न सिद्धपीठ मंदिरों में भक्त पूजा करने पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में हुजूम नहीं रहा।
भक्तों ने व्रत रख विधिविधान से घरों में कलश स्थापना की। कुछ मंदिरों में कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं दिखा। धर्मनगरी के मालकाना रोड स्थित राजेश्वरी भवर माता मंदिर में आरएस की शाखा आरोग्य भारती ने महामारी से बचाव के लिए हवन किया। इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक राजकुमार, विभाग संपर्क कमलाकांत आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें