चित्रकूट। रमजान माह के तीसरे जुमा पर रोजेदारों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए घर व मस्जिद में नमाज अदा की। सभी जगह कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ की गई। शहर के तरौंहा, उटारखाना, कजियाना मस्जिदों में कोविड नियमाें का पालन किया गया।
इसी प्रकार मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, राजापुर, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर, बरगढ़ क्षेत्र की मस्जिदों में भी बहुत कम अकीदतमंद पहुंचे। शहर काजी मो. सरफराज ने बताया कि रमजान बरकतों का महीना है। इस माह सारे गुनाह माफ होते है। रमजान का मतलब केवल भूखे रहना नहीं है। बल्कि इस माह अधिक से अधिक नेक काम करना है। गरीबों को हर संभव मदद करना चाहिए। (संवाद)