चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के कस्बे के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक चालक मौके से बाइक समेत भाग निकला।
दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे। बरगढ़ थाना अंतर्गत मुर्का निवासी रामरतन पांडेय अपने भतीजे अखिलेश के साथ बाइक से मऊ आए थे। जैसे ही वह कस्बे के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिर गए। घायल चाचा भतीजे को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)