चित्रकूट जिले में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रैपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया पुरवा के पास बोलेरो व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आपस में साले-बहनोई का रिश्ता है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग निकला है। दोनों मृतक चित्रकूट जिले के ही निवासी थे।