फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: रुपयों के लेन-देन का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी कार्यालय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्कूलों मेें कराए गए सरकारी निर्माण व खरीद के ऑडिट के नाम पर रुपयों का लेनदेन किया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुपों में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि यह बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि वीडियो में लेखाधिकारी के साथ ऑडिटर की मीटिंग हो रही है। इसमें हर ब्लाक के स्कूलों से एक मुश्त रुपये पहुंचाने की बातचीत हो रही है।
वीडियो में एक शख्स रुपये लिए बैठा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूलों में होने वाले निर्माण व खरीद के ऑडिट में मनमाफिक रिपोर्ट लगवाने के बदले में यह रुपये दिए जाते हैं। इस संबंध में बीएसए ओमकार राणा का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक उनके पास ऐसा कोई वीडियो नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें