पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे तालाब में डूबे मजदूर के परिजन।
- फोटो : CHITRAKUTT
रामनगर(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में फूल तोड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रामनगर गांव निवासी तीरथ वर्मा (26) पुत्र जुडावन वर्मा गुरुवार देर शाम को कमल का फूल तोड़ने के लिए तालाब गया था।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव उतराता देख परिजनों को घटना की सूचना दी। पत्नी सीमा ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं।
प्रधान राजकरन ने बताया कि तीरथ ट्यूब के सहारे तालाब में कमल का फूल तोडने गया था, ट्यूब में कांटा लगने से उसकी हवा निकल गई। इससे वह डूब गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।