चित्रकूट। पशु चिकित्सकों ने वेतन की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आरोप है कि शासन से स्वीकृत होने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है।
बुधवार को पशु विभाग के डा. बिंद्रावन, डा. संजय सिंह, डा. सीएम पाल, डा. कुलदीप सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जिला पशु चिकित्सालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। बताया कि तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जबकि शासन से बजट स्वीकृत हो गया है। वेतन न मिलने से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मौखिक व लिखित रूप से कहा गया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. सुभाष चंद्र ने बताया कि वेतन भुगतान करने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आश्वासन के बाद डाक्टरों ने आमरण अनशन खत्म कर दिया।