फोटो- 8- कलक्ट्रेट परिसर में ए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जल निगम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पांच माह से वेतन न मिलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरना दिया। अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर को ज्ञापन सौंप समस्या समाधान की मांग की है।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के सोनेपुर रोड स्थित जल निगम कार्यालय के सामने अधिकारियों व कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर धरना दिया। धरने में इं. अभिषेक खरे ने कहा कि पांच माह से वेतन न मिलने से परिवार के सदस्य आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. अजय कुमार पांडेय ने कहा कि आंदोलन की शुरूआत की गई है। मांगे पूरी न हुई तो कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर राजेंद्र सिंह, विजय शंकर यादव, शशि यादव, मोहित पटेल, राघवेंद्र सिंह, हरिप्रसाद, राजाराम अवस्थी, रामनरेश, चंद्रपाल, मैकू, लाल, अजय, राजेश यादव, मुन्ना खा आदि मौजूद रहे।