भरतकूप। थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव में एक घर में घुसकर बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर सहित 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
सुदिनपुर गांव की माया रैकवार ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 11 फरवरी की रात को बदमाश घर में जबरन घुस गये। गर्दन में चाकू सटाकर मारा पीटा। उसकी पुत्री अंजना के जेवर एक सेट बिछ़ुवा, सोने की दो माला, सहित डेढ़ किलो चांदी सहित नगद 25 हजार रुपये व दो मोबाइल ले गये। जिसमें एक गांव का युवक भी था। उन्हाेंने उसको पहचान लिया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वही थानाध्यक्ष भरतकूप संजय उपाध्याय का कहना कि सुदिनपुर गांव की शिवा देवी नाम की महिला के साथ इनका जमीन का विवाद चलता है। जिसने इनके खिलाफ गाली गलौज व मारने की धमकी देने की तहरीर दिया है। पेशबंदी का मामला है।