फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विवेकानंद जयंती पर मनाए जा रहे युवा महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में रंगोली, वाद-विवाद, निबंध आदि प्रतियोगिताओं व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में युवा व छात्र शक्ति की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव ने मैकाले की रचित व नियोजित शिक्षा पद्धति से मनुष्य का पथ भ्रष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं, विद्यार्थियों को चिंतनशील बनकर शिक्षा पद्धति में व्यापक बदलाव करने के लिए प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय समिति सदस्य आलोक पांडेय ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का रचनात्मक आंदोलन है।

विशिष्ट अतिथि ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि युवा शक्ति ही परिवर्तन करती है। संयोजिका अर्पणा पांडेय ने युवाओं को संकल्प लेकर शिक्षा के प्रकाश को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में संध्या शुक्ला ने प्रथम स्थान, शोभा देवी ने दूसरा व पूजा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में दीपांजली, प्रथम, पूजा देवी द्वितीय व संदीप तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में भूमिदत्त मिश्रा प्रथम, दीयांजली दूसरे व पूजादेवी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन हरिओम जायसवाल ने किया। निर्णायक मंडल में शशिकांत पांडेय, लालमन, विलय साहू, चुनकावन यादव, राजाराम सिंह, राजेश कुमार सिंह, अर्पणा पांडेय रही। इस मौके पर जिला संयोजक दुर्गेश द्विवेदी, राघव अग्रवाल, रचित, आलोक, जय प्रकाश, अर्पित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें