फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाराणसी ने झांसी को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप में बुधवार को वाराणसी व झांसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी की गई, लेकिन वाराणसी के बल्लेबाजों ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में झांसी की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 24.4 ओवर में 169 रन बनाए।आकाश दीप ने 36, संदीप ने 33 रन बनाए। वाराणसी के हर्ष ने तीन और कृष्ण मुरारी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम 23.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया। कप्तान अमन शर्मा 63 रन बनाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
मैच के अंपायर शमसुद्दीन खान, फिरोज अंसारी, स्कोरर विजय भारद्वाज, सौरभ नाहर रहे। मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, राकेश मिश्रा, इरफान खान, लोकेश सिंह, कमलेश परिहार, रामचंद्र कुरील, लल्लू रैकवार आदि योगदान रहा। गुरुवार को कटनी और महोबा के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें