चित्रकूट। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के निर्देश पर जिले के नेहरू युवा केेंद्र ने बारिश के पानी को एकत्र करने को लेकर कैच द रैन विषय को लेकर निबंध, चित्रकला, व नारा लेखन की प्रतियोगिता ज्ञान भारती इंटर कालेज कर्वी में की गई। कार्यक्रम वर्षा के पानी को एकत्र करने को लेकर जानकारी दी गई।
कैच द रैन विषय की प्रतियोगिता में 43 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने निबंध, चित्रकला व नारा स् लोगन के माध्यम से वर्षा के पानी को बर्बाद न होने का संदेश दिया। निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा देवी प्रथम, मानसी देवी द्वितीय, सरस्वती को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार आकांक्षा गर्ग को दिया गया। लेखन प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, क्षितिज को द्वितीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में वैष्णवी गुप्ता प्रथम, मंदाकिनी द्वितीय व वर्षा देवी को तृतीय स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के एपीएस सक्सेना ने बताया कि वर्षा के जल को बरबाद नहीं होना चाहिये। हम सभी का दायित्य है कि वर्षा के जल को संचित करे। ताकि वोटर लेवल अनुकूल रहे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, कालेज के प्रबंध शिव लाल राजपूत प्रधानाचार्य छोटे लाल सिंह मौजूद रहे।