फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूपीपीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे रहेंगी ठप

Fri, 03 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ऑनलाइन सेवाएं शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक 16 घंटे के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज और अन्य उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन




यूपीपीसीएल (आईटी) अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार दोपहर दो बजे तक आरएमएस बिलिंग प्रणाली पूरी तरह से बंद रहेगी। यह शटडाउन बिलिंग प्रणाली में रखरखाव और कॉन्फिगरेशन कार्य के कारण किया जा रहा है। यूपीपीसीएल के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को सहित सभी सहयोगी डिस्कॉम की ऑनलाइन सेवाएं भी प्रभावित होंगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह तकनीकी कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को तेज और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें