फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यूपी-एमपी के अधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर डीएम अभिषेक आनंद और सतना डीएम अनुराग वर्मा की मौजूदगी में बार्डर मीटिंग हुई। इसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए जा चुके हैं। बताया कि बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में चित्रकूट जिले की दो विधानसभा हैं, जिनकी मध्य प्रदेश की सीमा भी मिलती है। सतना डीएम ने कहा कि दोनों प्रांतों के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सामंजस्य के साथ यह चुनाव भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।
एसपी सतना आशुतोष गुप्ता, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर सौरभ यादव, एसडीएम न्यायिक पंकज वर्मा, मऊ राकेश कुमार पाठक, सीओ सदर हर्ष पांडेय, राजापुर सीओ निष्ठा उपाध्याय व क्षेत्राधिकारी यातायात राजकमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें