फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहान्सबगर् की नेहा को भाया गुलाब जामुन

विज्ञापन
फोटो-2-चित्रकूट फूड व्यंजन कार्यक्रम में बच्चे को नाश्ता करातीं दक्षिण अफ्रीका निवासी अप्रवासी ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग की ओर से होटल राही पर्यटक आवास गृह में पर्यटकों, स्थानीय व्यवसाय को विकसित करने के लिए फू ड फेस्टिवल आयोजित किया गया। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में रहने वाली नेहा त्रिपाठी बेटे अथर्व के साथ फू ड फेस्टिवल में पहुंची। उनका कहना है कि जोहान्सबर्ग में ऐसा कोई आयोजन नहीं होता। एक ही जगह पर कई प्रांतों के व्यंजनों का स्वाद लेना चित्रकूट यात्रा का यादगार अनुभव रहेगा। हैदराबाद में नौकरी करने वाले सौरभ मिश्रा को चित्रकूट व्यंजन महोत्सव में गुलाब जामुन और जलेबी खूब भाई।
विज्ञापन

फेस्टिवल में भारतीय व्यंजनों के साथ साथ चाइनीज व्यंजन भी शामिल थे। इस मौके पर तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत स्थानीय लोगों ने लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उत्तर भारतीय व्यंजनों में आधे दर्जन से भी ज्यादा तरह के पराठे, देसी घी की जलेबी, गुलाब जामुन जैसे व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं दक्षिण भारतीय व्यंजनों में सबसे अधिक डोसे की मांग रही। राही पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक टीएन यादव का मानना है कि परिसर में ऐसे आयोजनों से जहाँ पर्यटकों के लिए खानपान की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इस मौके पर डॉ.सचीन्द्र उपाध्याय, डॉ. मुकुंद मोहन पांडेय, गोपाल जोशी आदि सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें