फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं पर मधुमकियों का हमलाख् आठ घायल

विज्ञापन
फोटो-4- जिला अस्पताल में भर्ती मधुमिख्यों के हमले से घायल बच्चों का हाल जानती उनकी मां। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। पहाड़ी थाना अंतर्गत चकला गांव के पास स्थित तीर्थस्थल भैरम बाबा में दर्शन करते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें एक परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत भुइहरी गांव मइयादीन यादव के परिवार के सदस्य चकला गांव स्थित भैरम बाबा में कन्या भोज कार्यक्रम के लिए सोमवार क ी सुबह गए थे। दर्शन करने समय किसी ने पेड़ में लगी मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने दर्शन करने वालों पर हमला बोल दिया। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। वहीं पेड़ के नीचे बैठे बच्चों व महिलाओं को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पर ग्रामीणों ने किसी तरह से सभी को बचाया। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें गुड़िया (14) बच्ची(8), रोशन (12), नीलम (35), बेटू (8), नानसी (12), रेशमा समेत मइयादीन घायल गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें