फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ्रांत शुक्ला होेंगे चित्रकूट के नए डीएम

विज्ञापन
फोटो- 4- डीएम शुभ्रांत शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट के डीएम शेषमणि पांडेय को जिले में 18 माह की पारी खेलने के बाद लखनऊ भेजा गया हैं। उनके स्थान पर लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवर्तमान डीएम ने धर्मनगरी में पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र के कामों के साथ विकास कामों में कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कराया।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय ने 12 जून 2019 को चित्रकूट जिले की कमान संभाली थी। मंगलवार की देर रात शासन से जारी सूची के अनुसार उनका स्थानांतरण किया गया है। अचानक पंचायत चुनाव के नजदीक आने के पहले उनके स्थानांतरण होने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं पर पुष्टि नहीं है। बावजूद इसके उनके कार्यकाल में चार बार मुख्यमंत्री का चित्रकूट में दौरा हुआ। जिसके चलते विकास के कई काम सफलतापूर्वक हुए हैं। कई कामों में आकांक्षी जिले को देश प्रदेश में टाप थ्री में स्थान मिला है। फिलहाल उन्हें विशेष सचिव हथकरघा बनाया गया है। संभावना है कि 2013 बैच के आईएएस शुभ्रांत शुक्ला गुरुवार को चित्रकूट में कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें