फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गौरी गैंग के सदस्य को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, छह साल से था फरार

Wed, 03 Mar 2021 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डाकू कमलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के खोही में डाकू गौरी यादव गैंग के सदस्य कमलेश यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। कमलेश यादव पर मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। यह डाकू राजा गैंग में भी रह चुका है और सन 2015 में गैंग छोड़कर हरिद्वार चला गया था।
विज्ञापन


जिले की सीमा से सटे मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के खोहीधाती चौराहे के पास कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पर बरौंधा थाने के टीआई पीसी कोल ने बुधवार की सुबह घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसमें से एक को दबोच लिया।

टीआई ने बताया कि पकड़ा गया डाकू कमलेश यादव निवासी बेल्हौंनपुरवा थाना बहिलपुरवा उप्र का निवासी है। इस पर बरौंधा समेत कई थानों में छह मामले दर्ज हैं। डाकू कमलेश यादव पहले गौरी गैंग का सदस्य था। वर्ष 2014 में गैंग से अलग होकर मप्र क्षेत्र में सक्रिय डाकू राजा गैंग में शामिल हो गया था।
विज्ञापन


इसके खिलाफ हत्या, अपहरण व फिरौती समेत मारपीट के छह मामले दर्ज हैं। टीआई बरौंधा ने बताया कि डाकू कमलेश सन 2015 में अपनी रायफल राजा गैंग में जमा कर भाग गया था। इसके बाद कमलेश दिल्ली व हरिद्वार समेत कई स्थानों में रहा था। पिछले दिनों वह किसी नई वारदात की फिराक में आया था पर पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें