फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात का शव

Wed, 09 Aug 2017 10:52 PM IST
chitrakut
विज्ञापन
suicide - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के हर्दीकला गांव के पास एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से शव को नीचे उतारा लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं बदला लेने के लिए किसी ने जंगल में इसे लाकर फांसी लगाकर मार दिया है। पुलिस ने फिलहाल इस संभावना से इंकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह हर्दी गांव से सटे जंगल के एक छिवली के पेड़ पर शव लटका मिलने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक (उम्र लगभग 38 वर्ष) के  गले में नीले चेकदार शर्ट का ही फंदा लगा था। उसने हाफ बैगी पहन रखी थी। उसके चप्पल पैरों के ही पास रखे थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर तलाशी ली। उसकी जेब से तीन सौ रुपये मिले। आसपास के कई गांव के लोगों को भी बुलाकर शिनाख्त का प्रयास कराया गया लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें