राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुरवल गांव के पास बाइक से घर जा रहा युवक बिजली के खंभे से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना
राजापुर थाना क्षेत्र के सुरवल गांव निवासी रोहित (27) सूरत में मजदूरी करता था। दादी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए दस दिन पूर्व आया था।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम को वह घर से राजापुर कस्बा खरीदारी करने गया था। देर शाम को लौटते समय जैसे ही गांव के मोड़ पर पहुंचा तो अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई। तीन बहनों में वह इकलौता भाई था।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। पुलिस के अनुसार युवक हेलमेट नहीं पहने था।