फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो मौरंग लदे ट्रक सीज, मालिक व चालकों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। उप जिलाधिकारी फूलचंद्र यादव ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से मौरंग ले जा रहे दो ट्रकों को सीज किया है। दोनों ट्रकों के पास आवश्यक कागजात न मिलने पर वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ अवैध खनन कर राजस्व को क्षति पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम राजापुर फूलचंद्र यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे दो ओवरलोड ट्रक को रोककर चालकों से संबंधित कागजात मांगे गए लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। चालकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर खान निरीक्षक मंटू कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ट्रकों में मौरंग के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध परमिट या कागजात नहीं मिले। खान निरीक्षक की तहरीर पर प्रतापगढ़ जिले के बहलेलपुर निवासी सचिन और बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना के रंगरैया हरीपुर निवासी रिजवान व मालिकों के खिलाफ अवैध खनन कर मौरंग ले जाने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें