फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट के आईटीआई बनेंगे आधुनिक, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Sat, 14 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। युवाओं को आधुनिक कौशल और तकनीकी शिक्षा से लैस करने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट 2026-27 के तहत जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को उन्नत किया जाएगा। इन संस्थानों में भविष्य की औद्योगिक मांगों को पूरा करने के लिए नए तकनीकी प्रोग्राम और ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं, जिससे युवा रोजगार के लिए अधिक कुशल बन सकें और जिले में कौशल विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।
विज्ञापन


चित्रकूट में तीन प्रमुख राजकीय आईटीआई हैं, जिन्हें विभिन्न पहल के माध्यम से आधुनिक बनाया जा रहा है। राजकीय आईटीआई शिवरामपुर को टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से संवारा जा रहा है, जहां युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजकीय आईटीआई मानिकपुर में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल चलाए जाएंगे, जो माध्यमिक स्तर के छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण की ओर आकर्षित करेंगे। वहीं, राजकीय आईटीआई, बरगढ़ को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।



रोबोटिक्स, ड्रोन, थ्री डी प्रिंटिंग में भविष्य के लिए तैयार
इन आईटीआई में भविष्योन्मुखी और उद्योग-उन्मुख प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं। युवाओं को रोबोटिक्स, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, थ्रीडी प्रिंटिंग और इलेक्ट्रिक वाहन मैकेनिक जैसे अत्याधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत, माध्यमिक स्कूलों के छात्रों के लिए शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, फिटर और ड्राफ्ट्समैन सिविल जैसे ट्रेडों के लिए डुअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के माध्यम से उद्योगों में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें