फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-20- परिचय- पुलिस गिरफ्त में कफ सिरप तस्कर- स्त्रोत पुलिस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। गुप्त गोदावरी मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम पुलिस ने 20 शीशी कफ सिरप के साथ नयागांव थाना क्षेत्र के कैलहा निवासी वरुण तिवारी और पथरा गांव निवासी आशीष पांडेय उर्फ गोरे को गिरफ्तार किया है। ये लोग कफ सिरप लेकर सतना जा रहे थे। पुलिस ने सिरप को जांच के लिए सतना प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन




नयागांव थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेई के नेतृत्व वाली पुलिस टीम अवैध कफ सिरप की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। गुप्त गोदावरी मोड़ के पास एक सफेद रंग की बलेनो कार में सवार दो लोगों को बटोही गांव से बगदरा घाटी की ओर जाते समय रोका। तलाशी के दौरान कार की डिकी में रखे झोले से 20 शीशी कफ सिरप बरामद किया है। इसके पास से कफ सिरप की बिक्री के 11,350 रुपये भी जब्त किए गए।

शनिवार को पुलिस ने वरुण और आशीष को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।



चित्रकूट मप्र नयागांव थाना प्रभारी गिरजाशंकर बाजपेई ने बताया कि इस कफ सिरप कोडीन युक्त होने की संभावना है। इसलिए इसे पहले जांच के लिए सतना स्वास्थ्य विभाग की लैब में भेजा गया है। यदि कोडीन पाया जाता है तो आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें