फोटो- 2- चोरी की घटना की जानकारी देती जेसीबी चालक की पत्नी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव निवासी जेसीबी चालक के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये की नगदी व जेवरात पार कर दिए। घर के दरवाजे का ताला टूटा होने की पड़ोसियों की सूचना पर शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में चोरी होने की तहरीर दी है।
कालूपुर पाही गांव निवासी जेसीबी चालक भोला पुत्र प्यारे लाल ने बताया कि उसकी पत्नी व अन्य परिजन बृहस्पतिवार को भौंरी गांव में निमंत्रण पर गये थे। वह खुद सरधुआ गांव में जेसीबी लेकर गया था। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के दरवाजे का तालाटूटा होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने जेवर, नगदी व अन्य सामग्री लगभग दो लाख रुपये का माल ले गए हैं। इसके बाद कोतवाली में जानकारी दी गई। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।(संवाद)