फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी में दो लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

Fri, 21 Nov 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अमावस्या के दूसरे के दिन गुरुवार को उदयातिथि में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और पुरोहितों को दान दक्षिणा भी दी। बाद में मंदिर और मठों में जाकर भक्तों ने देवी-देवताओं के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। साथ ही कामदगिरि की परिक्रमा भी की। इस दिन करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान व परिक्रमा करने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस बार अमावस्या दो दिनी थी। इसलिए लिहाजा से दोनों दिन धर्मनगरी पर आस्था का जनसैलाब दिखा। गुरुवार को उदयातिथि में स्नान करने के लिए श्रद्धालु रात में ही पहुंच गए थे। भोर चार बजे बजे मंदाकिनी नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुड,अनुसइया आश्रम, गुप्त गोदावरी आदि स्थानों के दर्शन किया। श्रद्धालु रामलाल, बाबूलाल ने बताया कि अमावस्या मेला में वह हर बार चित्रकूट आते हैं। दो दिन यहां पर रहकर विभिन्न तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। यूपी-एमपी क्षेत्र की सीमा में जगह- जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। कुछ ई-रिक्शा चालकों ने निर्धारित किराया से अधिक धनराशि लिया। ऐसे में श्रद्धालुओं व चालकों के बीच विवाद होते देखा गया।
-
इनसेट
ड्रोन से हुई पल -पल निगरानी
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन उड़ाकर पल -पल निगरानी रखी। भीड़ भाड़ इलाके में एलआईयू की टीम ने संघन चेकिंग की।एसपी अरुण कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था देखा। कुछ स्थानों में जाम भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें