फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घर राख

Tue, 05 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुवा गांव के मजरे कपरिहापुरवा में सोमवार रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दो घर राख हो गए। इसमें किसान की बेटी की शादी का सामान, गल्ला, गृहस्थी और नगदी जल गए। वहीं तीन मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हनुवा गांव के कपरिहापुरवा निवासी राजकुमार यादव के घर सोमवार रात चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।  राजकुमार ने बताया कि पांच जून को उसकी बेटी सावित्री देवी की शादी है। इसके लिए खरीदा गया सामान जल गया। खरीदारी और बयाना आदि के लिए उसने एक लाख तीन हजार रुपये भी जमा किए थे। लेकिन आग से सब बर्बाद हो गया। अब उसे बेटी की शादी की चिंता सता रही है।

 आग में उसके दो बकरे और एक बकरी भी जिंदा जल गए। उसने बताया कि आग से करीब दो लाख पचपन सौ रुपये का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। वहीं आग ने पड़ोसी कल्लू यादव के घर को भी चपेट में ले लिया। उसकी भी गृहस्थी राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार आदि ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को सहायता दिलवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें