फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से दो किसानों की मौत

Wed, 13 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बाद होने के सदमे से दो किसानों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार एक का हार्टफेल हो गया तो दूसरे किसान को सोते समय ब्रेन हैमरेज हो गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बेराउर थाना राजापुर निवासी रावेंद्र सिंह (38) पुत्र रामराज सिंह साढ़े पांच बीघा जमीन में पैदावार अच्छी न होने से भविष्य को लेकर चिंतित था। इसी सदमे के चलते सोमवार रात करीब आठ बजे उसे दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले उसने दम तोड़ दिया। रावेंद्र के चार भाई हैं। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले बड़े भाई बुधेंद्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए जमीन बेचनी पड़ी थी।

 एक महीने पहले रावेंद्र के पुत्र अमित के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उसके तीन पुत्रियां भी हैं। परिवार की जिम्मेदारी रावेंद्र के ही कंधों पर थी। घटना की जानकारी पर एसडीएम अभयराज, कानूनगो रामबदन, लेखपाल रामसिंह और एसओ आरके मिश्रा मृतक के घर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह भी परिजनों को ढांढस पहुंचाने गए और उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 उधर सरैंया में रैपुरा निवासी एक किसान की सोमवार रात सोते समय मौत हो गई। रैपुरा निवासी पवन कुमार पांडे ने बताया कि उसके पिता प्रियंवद पांडे (65) की खेती ब्यौहरा गांव में है। इस साल लगभग 16 बीघे में पैदावार न के बराबर हुई थी। सोमवार रात पिता ब्यौहरा से लौटे तो इस बारे में घरवालों को बताया। वह परेशान थे, इसके बाद सोने गए तो सुबह नहीं उठे। पवन ने कहा कि सोते समय ही उनको ब्रेन हैमरेज हो गया। पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रियंवद अस्सी हजार का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की पहाड़ी शाखा से कर्ज भी लिए था। उसे पुत्री की भी शादी करनी थी। उसे इसी की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें