फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मजदूरों की मौत के लिए दो कर्मचारी दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाइड्रोलिक लेडर गिरने से दो मजदूरों की मौत मामले में निर्माण एजेंसी के दो कर्मचारियों को दोषी माना गया है। जांच रिपोर्ट में इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हुई है। इसके अलावा मजदूरों के परिजनों को निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने पांच-पांच लाख रुपये सहायता राशि दी है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के मकरी गांव में जल जीवन मिशन योजना में एलएंडटी कंपनी की ओर से बनाई जा रही पानी की टंकी की फिनिशिंग के काम के दौरान शनिवार की सुबह हाइड्रोलिक लेडर गिरने से चचेरे भाई चिल्ला गांव के सुरेश सिंह व बनवारी लाल सिंह की मौत हो गई थी। परिजनों ने सुरक्षा के उपाय कार्यस्थल पर न होने व विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया था।
इसके लिए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। इसमें एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष भारती व सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता को रखा गया है। जांच रिपोर्ट पूरी हो चुकी है। इसे सोमवार को डीएम को सौंपा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण एजेंसी के मौके पर मौजूद दो कर्मचारियों को दोषी मानने की बात सामने आई है। दोनों के खिलाफ जांच कमेटी ने कार्रवाई की संस्तुति की गई है। हालांकि जांच कमेटी ने इसकी पुष्टि नहीं की। बताया कि यह रिपोर्ट सोमवार को डीएम को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, रविवार की दोपहर को दोनों मजदूरों के शव गांव पहुंचे तो मातम छाया रहा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों को अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने गांव मेंं जाकर मजदूर सुरेश व बनवारी के परिजनों को पांच पांच लाख का मुआवजा दिया है।

एडीएम नमामि गंगे का प्रशासन ने किया स्थानांतरण
एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव का स्थानांतरण बरेली में सचिव विकास प्राधिकरण में किया गया है। उनके स्थान पर शामली के एसडीएम स्वप्रिल कुमार यादव को चित्रकूट उनके स्थान पर भेजा गया है। माना जारहा है कि मकरी में हुई घटना को लेकर शासन ने गंभीरता से लेकर इस पर कार्रवाई की है।

सुरक्षा के मानक पूरे नहीं मिले
मजदूरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट, जैकेट व अन्य उपकरण की उपलब्धता की भी जांच हो रही है। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि वहां पर सुरक्षा के कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हाइड्रोलिक लेडर भी उस स्थान पर लगाया गया जहां जमीन में नमी थी। इससे मशीन अनियंत्रित हुई और दोनों मजदूर मशीन से गिरकर एक घर की दीवार से टकराए और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें