फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आग से गुमटी और गोदाम में रखा सामान जला

विज्ञापन
गणेश बाग के पास एक गुमटी में लगी आग । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। सदर कोतवाली क्षेत्र के गणेश बाग के पास शनिवार की रात गुमटी में आग लग गई। दुकानदार ने रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। उधर, मऊ कस्बा में भी एक व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। इससे सामान जल गया है।
विज्ञापन

विनायकपुर निवासी भोला सिंह ने बताया कि वह गणेश बाग के पास गुमटी रखकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की रात दुकान में ताला बंद कर निमंत्रण में चला गया था। तभी किसी अराजक तत्व ने दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान के साथ सामान भी जल गया।करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, मऊ कस्बा मैकूलाल केसरवानी के किराना की गोदाम में शनिवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत पर आग पर काबू पाया गया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें