फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई बोलेरो, अस्थि विसर्जन करने प्रयागराज जा रहे चचेरे भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर के सदर कोतवाली क्षेत्र बेेड़ीपुलिया के पास मंगलवार रात हाइवे किनारे ख़ड़े डंपर से बोलेरो की भिड़ंत गई। बोलेरो सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि चचेरे भाई गांव वालों के साथ अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

मप्र के छतरपुर जिले के राजनगर खंजा पुरवा निवासी संतोष उर्फ संतू (40) पुत्र अच्छेलाल, हरी (45) पुत्र डिल्ला, विक्रमपुर के रामदास दुबे (40) पुत्र बृजगोपाल, नवगांव के बिलहरी के मुन्ना सेन पुत्र सुखनंदन, बैजनाथ (55) पुत्र कम्मू, चालक जितेन्द्र (25) पुत्र बिहारी, मालती (30) पत्नी संतोष बोलेरो से मालती के पिता की अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर बेड़ीपुलिया के पास स्थित जीटीडीसी महाविद्यालय के समीप सड़क किनारे खड़े जग्गा द्विवेदी के डंपर से भिडंत होने पर संतोष व हरी की मौके पर ही मौत हो गई।
सवार अन्य पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन पास खड़े ट्रक के चालक और परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौका देखकर भाग रहे डंपर चालक और डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें