फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, 13 जनवरी को हुआ था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट के रेलवे लाइन स्थित रेल पुल के पहले एक नाले में युवक का शव बुधवार की शाम को मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान परिजनों ने कर दी है। यह 13 जनवरी को घर से लापता हो गया था। परिवार के सदस्यों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम शहर के रेलवे लाइन स्थित मंदाकिनी नदी के पुल के पहले एक नाला बना है। इसके पानी में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुुंचकर शव को रस्सी के सहारे निकालवाया। लोगों ने बताया कि शव कुबेर गंज कर्वी निवासी रूपेश उर्फ छेदी (18) पुत्र रमेश का है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने 13 जनवरी को रूपेश के गायब होने की सूचना कोतवाली में दी थी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व सीओ सिटी रजनीश यादव पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछतांछ कर रहे हैं। रजनीश दो भाई में बड़ा था। कोतवाल अनिल सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले को संजीदगी से देख रही है। पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें