फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर । मामा की ससुराल जाते समय हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से भांजे की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार दो बच्चे मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

मप्र के नयागांव थाना अंतर्गत चौबेपुर निवासी अमन साहू (20) रविवार को ममेरे भाई के साथ मामा की ससुराल शिवरामपुर उनके साले के लड़के को छोड़ने जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कस्बे के ढाबा के पास अचानक सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत होने से अमन की मौत हो गई।
पालदेव गांव निवासी मामा कल्लू ने बताया कि सlले ओम प्रकाश साहू के पुत्र को छोड़ने भांजा अमन जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया। दो बहनो में इकलौता भाई था। मां सुंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


पेटदर्द से पीड़ित वृद्ध की मौत
चित्रकूट। मुख्यालय के सोनेपुर निवासी रामदयाल (84) को उल्टी व पेटदर्द होने पर रविवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें