फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 28 Apr 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-28 सीकेटीपी 23 ​शिवपूजन फाइल फोटो।
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मैकी मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक पेट्रोल पंप जा रहे थे और उनके परिवारों में 30 अप्रैल को शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार ननकू (30) और शिवपूजन (20) गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों बसिंघा गांव के निवासी थे। ननकू के चचेरे भाई ज्ञानी ने बताया कि वे पेट्रोल पंप जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद से दोनों परिवारों में गहरा सदमा है। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि फरार ट्रक का पता लगाया जा रहा है।



मातम में बदलीं शादी की खुशियां : ननकू के चचेरे भाई रोहित की 30 अप्रैल को बारात जानी थी। शिवपूजन के दादा कल्लू की बेटी गीता की भी शादी उसी दिन तय थी। मंगलवार को दोनों परिवारों में तेल का कार्यक्रम था और सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस दुखद घटना से शादी वाले घरों का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया है।
विज्ञापन



मृतकों के परिवार में कोहराम : मृतक ननकू के परिवार में उनकी मां केमला देवी, पत्नी सुनीता देवी, एक बेटा रेहान और एक बेटी संजना हैं। उनके चार भाई अनिल, छोटू, करन और मनीष भी हैं। शिवपूजन के परिवार में उनकी मां केशकली, एक भाई उमेश और तीन बहनें करिश्मा, सुमन, क्षमा हैं। इस हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियों को छीन लिया है।

फोटो-28 सीकेटीपी 23 शिवपूजन फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें