फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना नदी में मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने की पहचान

Tue, 28 Apr 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-16-शंकर निषाद फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र में मंगलवार दोपहर यमुना नदी में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में मृतक की पहचान वार्ड नंबर आठ, एकलव्य नगर निवासी शंकर निषाद (65) के रूप में हुई। परिजन 26 अप्रैल की रात से उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि शंकर निषाद 26 अप्रैल की रात से घर से लापता थे। लगातार रिश्तेदारी व आसपास के क्षेत्र में उनकी खोज की लेकिन उनका कहीं भी सुराग नहीं मिला। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने क्योटरहा मोहल्ले के पास नदी में शव उतराता देख देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शव की पहचान के प्रयास किए।



मझले पुत्र रमेश निषाद ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्वी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें