चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक के खोह न्याय पंचायत की ग्राम सेमरिया चरणदासी में बैठक की। साथ ही कपसेठी न्याय पंचायत की बैठक कपसेठी गांव में की। प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला ने किसानों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जोड़ने पर जोर दें।
शुक्रवार को बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व अध्यक्ष अजय कुमार लालू के निर्देश पर जनपद के सभी न्याय पंचायतों में बैठक कर ब्लाक कमेटियों का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि न्याय पंचायत में बैठक आयोजित कर ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर संगठन को खड़ा करने का काम करें।
जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि किसान, युवा व व्यापारी सरकार की तानाशाही से त्रस्त हैं। अन्नदाता आंदोलनरत है, लेकिन सरकार सत्ता के घमंड में किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं। ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू राजपूत, अवधेश करवरिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर खंगार, जितेंद्र सोनकर, नोखेलाल द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, राजबहादुर निषाद, नरेंद्र सिंह खंगार, रंगनाथ मिश्र, सुनील निषाद, धर्मराज, मोतीलाल, राजेंद्र सिंह, सफीर अहमद, ओम प्रकाश, विपिन, लवकुश, सुनील, रामकेश व राजू श्रीवास मौजूद रहे।