फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सीबीआई की टीम फिर पहुंची, यौन शोषण के आरोपी जेई के एक्सपर्ट सहयोगियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के सहयोगियों की तलाश में सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर से मुख्यालय पहुंची। सीबीआई अब जेई के उन सहयोगियों की तलाश में जुट गई है, जो साइबर एक्सपर्ट हैं और इंटरनेशनल पोर्न साइट पर जेई के वीडियो अपलोड करते थे। सीबीआई जेई को साइबर एक्सपर्ट नहीं मानती।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों समेत जेई के दो अन्य सहयोगी इंजीनियरों की भी तलाश कर रही है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में टीम ने जेई के खिलाफ जुटाए सबूतों को मिलान किया। साथ ही जेई के सहयोगियों के मोबाइल डाटा को एकत्र कर आरोपी की ई-मेल व जारी तीन फर्जी ई-मेल से मिलान किया गया।
उधर, सीबीआई टीम के फिर से आने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। टीम ने कंप्यूटर व मोबाइल दुकानदारों से जेई द्वारा खरीदे व बनाए गए मोबाइल व कंप्यूटर के बिलों को लेकर आने को कहा है।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार की सुबह सारे सबूतों को लेकर प्रयागराज चली गई थी, लेकिन शुक्रवार को टीम के तीन सदस्य प्रयागराज से चित्रकूट लौटे और अन्य अफसर दिल्ली रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, टीम सारे सबूत व वीडियो दिल्ली जाकर अपने अधिकारियों को देगी। वहीं से चार्जशीट बनवाने का प्रयास होगा।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह सीबीआई टीम ने निलंबित जेई के सहयोगी परिषदीय विद्यालय व इंटर कालेज के कुछ शिक्षक व इंजीनियरों समेत एक स्वास्थ्य कर्मी के मोबाइल, बैंक खाता, ई-मेल आईडी के रिकार्ड को मिलान को जानकारी जुटाई। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई ने जेई रामभवन की संपत्ति की भी जानकारी जुटाने का काम शुरू किया है।
शहर के एसडीएम कालोनी के पास 21 बीघे की भूमि का सौदा दस करोड़ रुपये में न पटने के बाद उसने अपने दो सहयोगी इंजीनियरों, स्वास्थ्यकर्मी व दो शिक्षकों की मदद से प्लाट खरीदे हैं। माना जा रहा कि ये प्लाट किसी और के नाम से खरीदे गए हैं और रकम जेई की लगी है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व महिला शिक्षक के बारे में लोगों ने बताया कि जेई की संपत्ति से उन्होंने अपने आलीशान घर बनवाए और मोटा बैंक बैलेंस जमा किया। इन सब बिंदुओं पर जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को इन्हीं सहयोगियों में ही इंटरनेट के अच्छे जानकार की भी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें