चित्रकूट। केला लेकर जा रहा ट्रक जिले की सीमा से सटे मझगवंा के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के क्लीनर और बाइक चालक की मौत हो गई। चालक और ट्रक में सवार एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सतना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क पर केला फैलने से लगभग एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
कर्नाटक के बालापुर से गोंडा जा रहा केला लदा ट्रक बुधवार की शाम चित्रकूट-सतना रास्ते से जा रहा था। जिले की सीमा से सटे पिंडरा के पास जैसे ही ट्रक पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रक पलट गया। बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में ट्रक क्लीनर केरल निवासी गिरीश पुत्र मुनिअप्पा निवासी रायपल्ली जिला चिक्का व बाइक चालक बरौंधा मप्र थाना क्षेत्र के मलघौसा नवासी धीरज यादव की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मझगवां थाना पुलिस टीम पहुंची। सभी को सतना अस्पताल ले गई। ट्रक चालक संतोष व एक अन्य घायल का इलाज किया जा रहा है।