फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में जवारा जुलूस निकालने पर रोका तो पुलिस से भिड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के नेरुआ गांव में नवरात्र की नवमी पर जवारा जुलूस निकाल रहे ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए। लॉकडाउन में एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीण जवारा जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की, तो लोग सिपाहियों से भिड़ गए और उनके डंडे छीन लिए। इस बीच एक सिपाही से लोगों ने धक्कामुक्की भी की। कुछ देर बाद थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन

टिकरिया मनगवां और नेरुआ गांव के एक सैकड़ा से ज्यादा लोग बृहस्पतिवार की रात जवारों संग सड़क पर आ गए और जुलूस निकालने की कोशिश की। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद थाने के सिपाही पंकज व रामकिशन पहुंचे और ग्रामीणों को लॉकडाउन की जानकारी देकर घरों में जाने को कहा। इस पर जुलूस में शामिल कुछ युवक सिपाहियों से भिड़ गए और डंडे छीन लिए। करीब आधे घंटे तक नोकझोंक के बाद जब थाना प्रभारी रविप्रकाश भारी फोर्स संग पहुंचे और डंडे फटकार कर लोगों को खदेड़ा तब मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में चार सिपाहियों को तैनात किया गया है और अब हालात पूरी तरह से शांत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें